
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023

पुलिस जिला नूरपुर की नारकोटिक टीम द्वारा बंरडा में दो व्यक्तियों से 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए फोन पर बताया कि नारकोटिक टीम द्वारा बंरडा में राहुल मनकोटिया सपुत्र स्वर्ण सिंह मनकोटिया गांव बंरडा तथा समर सिंह सपुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बंरडा से 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अशोक रत्न ने बताया कि नशा बेचने वालो को बक्शा नही जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





