
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों पर जंगली मधुमक्खियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ओच में करीब 20 लोगों पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है।
बता दें कि ओच गांव के साथ लगती जगह कोटलू में मुंडन संस्कार के लिए शामिल होने के लिए गए हुए थे तो उसी दौरान जंगली मधुमक्खियों के एक झुंड ने इन 20 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने अपनी जान भागकर बचाई। स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल की गई, जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से 108 एंबुलेंस ओच गांव पहुंची।
बता दें कि करीब 18 लोगों का उपचार 108 में तैनात कर्मचारियों द्वारा किया गया। जबकि दो घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें उपचार दिया गया।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





