
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा है कि नगर निगम शिमला में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है। राठौर बोले जब वह अध्यक्ष थे तो पहली बार ऐसा हुआ कि दिल्ली में और प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ने चारों सीटें जीती। पूरे देश में संदेश गया कि भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। नगर निगम शिमला की जनता बीजेपी शासन व प्रशासन से परेशान थी, जिसके बाद इस तरह के परिणाम देखने को मिले हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
वहीं, राठौर ने कहा कि वह सेब बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा में भी बागवानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सेब को किलो के हिसाब से खरीदने का फैसला लिया है लेकिन बागवानों की ओर भी कई समस्याएं है। वहीं, उन्होंने कहा कि विदेशों से सेब आयात होने के कारण प्रदेश में सेब के दाम घट जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया सेब का आयात शुल्क शत प्रतिशत होनी चाहिए। आजकल सेब इटली और तुर्की से आयात हो रहा है जिससे सेब बागवानो को नुकसान हो रहा है। वह केंद्र के समक्ष इस मांग को उठाएंगे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





