
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023
जिला बिलासपुर के घुमारवीं स्थित प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके मिनर्वा संस्थान के दो विद्यार्थियों आर्यन शर्मा व शिवांश ने अप्रैल माह में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित (एन.डी.ए.) लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी बनने की राह में अपने-अपने कदम बढाए हैं।
अब ये दोनों विद्यार्थी एस.एस.बी. साक्षात्कार को उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी बन सकते है। पिछले दो सालों से ये विद्यार्थी मिनर्वा संस्थान से अपनी 10+1 और 10+2 की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ जे.ई.ई. और एन.डी.ए. जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं की कोचिंग भी प्राप्त कर रहे थे। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चन्देल व राकेश चन्देल ने इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर इन बच्चों के एस.एस.बी. साक्षात्कार के लिए अग्रिम शुभाषीस प्रेसित की है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






