# स्वच्छ पेयजल के लिए किया जा रहा लोगों को जागरूक |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार के हर घर को स्वच्छ जल पंहुचाने की मुहिम के लिए जलशक्ति विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में जल शक्ति मंडल शिलाई में भी जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 मई तक चलेगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व ग्रामीणों की मौजूदगी में उठाऊ पेयजल योजना शिलाई के तहत ग्राम नाया में एफटीके यानि फॉरेंसिक टूलकिट के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता की जांच की गई।

इस दौरान विभाग के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार, सहायक अभियन्ता नरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता संजय दत्त, अजय कुमार एवं बीआरसी बबीता मौजूद रही। इस अभियान के तहत जल बचाओ, स्वच्छता, एफटीके के माध्यम से जल की गुणवत्ता जांच, पेयजल के रख-रखाव व सफाई के प्रति ग्रामीणों, स्कूलों में छात्रों व विभिन्न संस्थाओं को जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा एफटीके के माध्यम से प्रत्येक गांव, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी के नमूनों की जांच की जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news