# भंजराड़ू-परवाणू बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

भंजराड़ू-परवाणू रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस आज सुबह आनंदपुर साहिब में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक घायल हो गया, जिसमें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एचआरटीसी की बस भंजराड़ू से परवाणू की तरफ जा रही थी।

जब यह बस आनंदपुर साहब के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और उसके बाद यहां साथ में ही लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर से जा टकरा गई। इससे बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस को भी काफी नुकसान हुआ है, जबकि बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news