# सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान 6.53 ग्राम चिट्टा किया बरामद |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

9 मई 2023

जिला सोलन पुलिस की एसईयू टीम ने बीते कल सोलन के अपर सूर्यविहार में 6.53 ग्राम तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिला सोलन में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग निरंतर कार्यवाही कर रहा है।

नशा एक धीमा जहर है, जिसकी वजह से कई युवक अपनी जिंदगी खराब कर देते हैं। नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए पुलिस विभाग की टीम निरंतर कार्यवाही कर रही है। बीते कल गश्त के दौरान पुलिस विभाग सोलन की एसआईयू टीम ने 6.53 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के कल तीन युवकों को सूर्यविहार में 6.53 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है और उन पर कानूनी कारवाही जारी है। नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग निरंतर कार्यवाही कर रहा है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news