# कुठियाड़ी में कार की टक्कर से 55 वर्षीय राहगीर महिला की मौत |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

थाना अंब के तहत कुठियाड़ी में कार की टक्कर से 55 वर्षीय राहगीर महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला देवी पत्नी दौलत राम निवासी कुठियाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

वहीं, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक शीला देवी दोपहर को कुठियाड़ी बाजार से गुजर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर कार ने महिला को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news