# जाम की समस्या से निपटने के लिए शिमला पुलिस ने लागू किया ”वन मिनट ट्रैफिक प्लान” |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

 राजधानी शिमला में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर ट्रैफिक प्रबंधन और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शिमला पुलिस ने “वन मिनट ट्रैफिक प्लान” लागू किया है। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए शहर को 7 सेक्टर्स के साथ 24 सबसेक्टर्स बनाए गए है, ताकि शहर में ट्रैफिक को रेगुलेट किया जा सके।

वहीं, शहर में एंट्री पॉइंट में समय अनुपात के अनुसार शहर में प्रवेश करवाया जा रहा है। वहीं, हर जाम वाले पॉइंट्स में कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है और उचित निर्देश दिए जा रहे हैं।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए “वन मिनट ट्रैफिक प्लान” की शुरुआत की गई है। प्लान के तहत गाड़ियों को 40:20, 30:30 और 20:40 सेकंड्स के अनुपात में रोका और छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों और शहर के लोगों को ट्रैफिक प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था, नियम और पार्किंग व सड़कों की जानकारी के लिए शहर के एंट्री पॉइंट में ट्रैफिक निर्देशिका वितरित की जाएगी।

पूरी रीसर्च व ट्रायल के पश्चात ही नियमों के अनुसार यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें शहरवासियों व यातायात से जुड़े अन्य लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news