# अब जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा मणिकर्ण का कालगा गांव |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

 

 जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी का कालगा गांव भी अब जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेगा। जिला कुल्लू के विभिन्न विभागों की टीमों के द्वारा कालगा गांव का सर्वे किया गया और इसकी एक रिपोर्ट भी तैयार की गई। ताकि जल्द से जल्द यह गांव सड़क सुविधा से जुड़ सकें। इस टीम में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के अधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल रहे। बरषेणी पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि सीपीएस सुंदर ठाकुर के समक्ष मांग रखी गई थी कि कालगा गांव पर्यटन के क्षेत्र में भी अपना काफी नाम कमा चुका है।

ऐसे में इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि सड़क न होने के कारण पर्यटकों को भी यहां आने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ता  है और सड़क ना होने के चलते जहां स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़े लोगों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में सीपीएस सुंदर ठाकुर के प्रयासों से विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भी सर्वेक्षण किया है।

पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर यहां पर सड़क बनती है तो इससे ग्रामीणों को तो सहूलियत मिलेगी। बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी यह गांव काफी आगे जाएगा। सड़क बनने के बाद पर्यटकों को भी बरषेणी से आगे पैदल सफर नहीं करना होगा। वहीं, उन्होंने सीपीएस सुंदर ठाकुर से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करें, ताकि यहां पर सड़क का निर्माण किया जा सके।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news