भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र द्वारा महिला कुश्ती खिलाड़ियों के उत्पीड़न मामले में उपायुक्त मनमोहन शर्मा के पास राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मई 2023

वीरवार को भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू), अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय महिला समिति, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) द्वारा सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा के पास राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
देश के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर देश के लिए पदक दिलवाने वाले इन खिलाड़ियों का आरोप है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा बड़े लंबे समय से कई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
परंतु बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक पहुंच और गुंडागर्दी के चलते अभी तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

किसी भी देश के लिए उसके खिलाड़ी गौरव का कारण होते हैं आंदोलन कर रहे इन खिलाड़ियों के साथ जंतर मंतर पर पुलिस प्रशासन द्वारा किस तरह का दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ ऐसी घटना देश की कानून व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की गरिमा पर एक बड़ा तमाचा है। पुलिस के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस विषय पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष तौर पर जांच बिठाई जाए साथ ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को उसके पद से हटाया जाए तथा दोष साबित होने की स्थिति में दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news