लाहौल घाटी में भुट्टे वाले के लिए अभिनेता सोनू सूद ढूंढ रहे दुल्हन, जेसीबी मशीन भी चलाई

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जून 2023

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मनाली में भुट्टे बेचकर आजीविका चलाने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक के लिए दुल्हन की तलाश में हैं। एक दिन में 5,000 के भुट्टे बेचने वाले युवक से सोनू ने न केवल भुट्टे का आनंद लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भुट्टे वाले के लिए रिश्ते की भी अपील की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वह लाहौल में जेसीबी चलाते हुए भी देखे गए। सोनू सूद इन दिनों मनाली की वादियों में पहुंचे हैं। एक टीवी शो की शूटिंग को पहुंचे सोनू मनाली और लाहौल की वादियों का खूब लुत्फ ले रहे हैं।=

Actor Sonu Sood looking for bride for Bhutte Wale in Lahaul Valley, JCB machine also started, also drove JCB m

बीते दिनों मनाली में व्यायाम करते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब सोलंगनाला के समीप भुट्टा खाते हुए भी उनका वीडियो वायरल हुआ है। भुट्टा खाते हुए वह युवक से चुटीले अंदाज में पूछ रहे हैं कि शादी हुई है या नहीं। 50 रुपये का एक भुट्टा बेचने वाले ने हर रोज 100 भुट्टे बेचने की बात कही। सोनू ने भी अपने सभी साथियों से भुट्टे खाने की बात करते हुए उसके रिश्ते की अपील की। इसके अलावा सोनू को लाहौल में जेसीबी चलाते हुए देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news