
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों से भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत नवलाए गांव चाहल में एक महिला रात 7.30 बजे के बीच भारी भूस्खलन व पानी के चपेट में बह गई है। बता दें कि जैसे ही जानकरी स्थानीय लोगों को मिली तुरंत पद्धर पुलिस को सूचना दी गई और प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर रवाना कर दिया।
स्थानीय पुलिस नाडली, द एनडीआरएफ टीम व स्थानीय पंचायत के प्रधान उप प्रधान व स्थानीय लोगों की मदद से उपमंडल सदर क्षेत्र में नवलाय पंचायत में लापता महिला की तलाश अभियान अभी चलाया जा रहा है। महिला नाम मणि देवी आयु 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मागु राम है। यह महिला अभी तक लापता हैं, जिस को तलाश करने का कार्य अभी जारी है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





