
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जून 2023
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हमीरपुर में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में आईसीयू में कार्य किया जा रहा है, ताकि संभावित घटना से बचा जा सके। इससे पूर्व अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए प्राचार्य भवन के बाहर एक टैंक का निर्माण किया गया।
अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित होने से आपात स्थिति में आग लगने की घटना से समय रहते बचा जा सकेगा। आईसीयू की तरह ही अस्पताल के प्रत्येक कमरे में कार्य किया जाएगा, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंग
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इसपर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





