# डुमैहर स्कूल में खंड स्तरीय युथ पार्लियामेंट की प्रतियोगिता का आयोजन |

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

राजकीय वरिष्ठ आध्यमिक पाठशाला डुमैहर (क) में खंड स्तरीय युथ पार्लियामेंट (Yolith Parliament) की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्यसंजीव कुमार ने की। उन्होंने युथ पार्लियामेंट के संदर्भ में बच्चों के समक्ष अपने विचार रखे।

इस प्रतियोगिता में कंडाघाट ब्लॉक के लगभग दस स्कूलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय व.मा.पा. ममलीग द्वितीय-रा.व.मा.पा. कंडाघाट और तृतीय- रा.व.मा.पा. डुमैहर (क) आने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news