सोलन पुलिस ने नशा तस्करों पर हासिल की बड़ी सफलता, 1 वर्ष में 74 से ज्यादा एनडीपीएस के मामले किए दर्ज, 134 से ज़्यादा आरोपी किए गिरफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अगस्त 2023

देश व प्रदेश की अगर बात करें तो नशा करने वाले युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है जिस पर सोलन पुलिस लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसमे जिला सोलन की पुलिस ने बड़ी सफलता भी हासिल की है बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा हिमाचल प्रदेश के युवाओं को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस वर्ष सोलन पुलिस ने 74 से ज्यादा एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज किए है और 134 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए हैं जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कि उनका मकसद बैकवर्ड लिंकेज पर फोकस करना है जिससे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल में चिट्टा नहीं बनता यह बाहरी राज्यों में बनता है। उन्होंने बताया कि सोलन और हिमाचल प्रदेश के 300 से ज्यादा स्थानीय युवक स्मेगलरो के संपर्क में थे और उस पर जांच पड़ताल की जा रही है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उनके अनुसार अफ्रीकी मूल भी इस नशा तस्करी में शामिल है।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1 महीने में जिला सोलन की पुलिस ने 12 आरोपी गिरफ्तार किए हैं उन्होंने कहा कि वह एक प्रोजेक्ट शुरू करेंगे जिसमें स्थानीय युवक उसका लाभ उठा सकते हैं जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियां शामिल रहेंगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news