प्रधान के हस्ताक्षर कर रहे प्रधान के पति, चला रहे पंचायत में अपनी सत्ता, आम लोगो में रोष

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 अगस्त 2023

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन ब्लॉक नालागढ़ के पंचायत मलपुर के प्रधान के पति आए दिन अपने मनमर्जी के मालिक बन कर लोगों के दस्तावेजों पर प्रधान के साइन कर रहे हैं प्रधान सरोज के पति अपने आपको खुद प्रधान मानकर बैठे हुए है आए दिन लोगों के काम प्रधान सरोज नहीं बल्कि प्रधान के पति कर रहे हैं इससे मलपुर पंचायत प्रधान के पति के प्रति रोष पनप रहा है।

लोगों का कहना है कि हमने प्रधान सरोज देवी को बनाया था ना की उनके पति को लेकिन प्रधान के पति की दादागिरी इतनी बढ़ गई है कि खुद अब प्रधान के साइन लोगों के दस्तावेजों पर कर रहे है जिलाधीश सोलन मनमोहन सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में आया था और मैंने तत्काल एसडीम नालागढ़ को जांच के आदेश दिए है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news