
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अगस्त 2023
गत रात्रि को थाना परवाणु की टीम को मुखवर खास से सूचना मिली की रिंकू बैहल पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव अब्दुल्लापुर कलौनी पिंजौर, तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा उम्र 42 साल, सैक्टर 4 गांव नरयाल परवाणु में शराब बेचने का धंधा करता है यह भी मालुम हुआ है कि उसने यह गोदाम किराये पर ले रखा है तथा यह व्यक्ति इस गोदाम में शराब को स्टोर करके रखता है जिस पर सूचना उपरांत परवाणु पुलिस द्वारा गोदाम की तलाशी ली गई तो गोदाम में पांच अदद पेटी शराब अग्रेजी मार्का 999 POWER STAR FINE WHISKY कुल 60 बोतलें प्रत्येक 750ml, देसी शराब मार्का टैंगो सन्तरा 5 पेटी कुल 60 बोतलें प्रत्येक 750ml , 6 अदद पेटी शराब देसी मार्का शौकिन संतरा कुल 72 बोतलें प्रत्येक 750ml व 4 अदद पेटी देसी शराब मार्का टैंगो संतरा जिसमें कुल 96 अध्धे प्रत्येक 375ML, एक अदद पेटी जिसमें देसी शराब मार्का टैंगो संतरा जिसके अन्दर कुल 50 पव्वे प्रत्येक 180ML तथा 8 अदद बोतलें मार्का टैंगो संतरा प्रत्येक 750 ML प्रत्येक FOR SALE IN UT CHANDIGARH, 68 लेवल रंगीला संतरा व 44 सीलें, एक अदद सीलिंग मशीन, एक अदद बोतल पाऊच मशीन, एक अदद बोतल प्लास्टिक जिसमें स्वीट ऑरेंज फ्लेवर व एक अदद शीशी कांच BRAND PEACOCK, दो पेटी खाली बोतलें व 250 ढ़क्कन बोतल बरामद हुए।

इस आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यह अवैध शराब का धंधा पिछले 4 सालों से परमाणु क्षेत्र में कर रहा है और इस बार इसने छह महीने पहले sector 4 में एक दुकान कबाड़ी का काम करने के बहाने किराये पर ली और तब से ये इसमें अवैध शराब का काम करने में लगा हुआ है। आरोपी Haryana और Chandigarh से भारी मात्रा में शराब स्मगल करके लेकर आता था और इसमें पानी , स्वीटनर और तीन चार तरीक़े के chemicals मिलाकर इसको एडिल्टरेट करके बॉटल्स को अच्छे से seal करके और फेक होलोग्राम और लेबल्स लगाकर स्थानीय जनता को स्मगल कर देता था।

आरोपी अवैध शराब का एक बड़ा स्मगलर है।जो आरोपी के ख़िलाफ़ अवैध शराब का धंधा करना, धोखा धड़ी करना, जालसाजी करना और हानिकारक केमिकल्स मिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करना जुर्म धारा 39 excise act, 420, 468, 471 ipc में मुक़दमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।मुक़दमा में जाँच जारी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





