नगर निगम अधिकारियों को सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर दिलवाई गई शपथ

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अगस्त 2023

भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है यह दिवस भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को भारत की मुंबई में हुआ था उनकी जन्म जयंती को हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है वही सोलन में 18 अगस्त यानी शुक्रवार को यह सद्भावना दिवस मनाया गया जिसमें नगर निगम अधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई गई कि वह वह अपने सारे कार्यों को निष्ठा से करेंगे।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर प्रियंका चंद्रा से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की राजीव गांधी के जन्मदिवस को हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें सभी अधिकारियों को यह प्रतिज्ञा दिलवाई गई कि वह अपने सारे कार्यों को कर्तव्य और निष्ठा से करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news