
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अगस्त 2023
कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के एक छात्र अक्षित ने बिहार में हुई राष्ट्रीय स्तर की बुशु प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। जिसके चलते छात्र व अभिभावको का स्वागत किया गया।
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए छात्र ने बताया कि वह 2013 से बुशु खेल रहा है और वह इस जीत का श्रेय अपने पिता को दिया है उनका कहना है कि अक्षित के पिता लूदार चंद ने इस खेल प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत करवाई है।
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए अक्षित के पिता लूदार चंद ने बताया कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स में जोड़ना चाहिए जिससे कि बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बन सके।
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल सुरेश ने बताया कि अक्षित ने स्कूल और जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है इसके साथ ही उन्होंने अक्षित की जीत की जीत के लिए उनके माता-पिता को बधाई दी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





