परवाणू में नकली शराब तैयार करने का भंडाफोड़, हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अगस्त 2023

प्रदेश की सीमा परवाणू में पुलिस ने नकली शराब तैयार करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली शराब, खाली बोतलें, सीलिंग मशीन, फर्जी होलोग्राम बरामद किए हैं।      और हरियाणा के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

आरोपी नकली शराब तैयार कर उसे प्रदेश समेत हरियाणा क्षेत्र में सप्लाई करता था।  उसने सेक्टर चार गांव नरयाल में कबाड़ के कारोबार के लिए दुकान किराए पर ली है। इस कबाड़ की दुकान के नाम पर वह पिछले चार वर्षो से हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर यहां पर उसमें पानी, स्वीटनर और चार किस्म के केमिकल मिलाकर इसे बेचता था।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए SP गौरव सिंह ने बताया की परमाणु में पुलिस ने नकली शराब तैयार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने नकली शराब खाली बोतले सीलिंग मशीन फर्जी होलोग्राम बरामद किए हैं आरोपी नकली शराब तैयार कर उसे स्थानीय लोगों को बेचता था जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें किस तरह के कैमिकल मिलाए गए हैं इसका पता भी लगाया जा रहा है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news