जगत प्रकाश नड्डा के सिरमौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ द्वारा जय श्री राम के लगाए गए नारे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अगस्त 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को जिला सिरमौर के सतौन में हेलीकाप्टर से उतरते ही वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा जगत प्रकाश  नड्डा  को जय श्री राम के नारे लगाकर स्वागत किया क्या कार्यकर्ताओं को इतनी समझ नहीं की प्रदेश इतनी बड़ी आपदा से जूझ रहा है परंतु इसमें भी कार्यकर्ता राजनीति कर रहे हैं हालांकि नड्डा ने हाथ से इशारा कर नारे लगाने से भी रोका  तब उन्होंने नारे लगाने बंद किए।

भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप एवम विधायक पच्छाद रीना कश्यप एवम् पावन्टा के विधायक भी लगभग 1 घंटे पहले कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा के आने का इंतजार कर रहे थे क्या उन्हे भी इतनी समझ नही थी कि उन्हें पहले ही समझा कर रखते  उसके उपरांत नड्डा सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में आपदा पीड़ित 5 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया कहां तक आप इसे तर्कसंगत मानते हैं आप भी अपनी राय अवश्य साझा करें। क्या भाजपा कार्यकर्ताओं को इतनी भी बुद्धि नहीं है की आपदा भरी स्थिति में इस तरह की हरकत करना सही नही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news