कैबिनेट बैठक आज, बरसात से हुए नुकसान पर होगी चर्चा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अगस्त 2023

Himachal Cabinet Meeting, the damage caused by rain will be discussed

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को बुलाई गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान के बारे में चर्चा होगी। राहत कार्यों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश में भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को राज्य सरकार सख्त करने जा रही है

अब भूगर्भीय रिपोर्ट को लेना जरूरी किया जा रहा है। इसके लिए नगर नियोजन अधिनियम को और सख्त किया जाएगा। इस संबंध में भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आगामी दिनों में प्रस्तावित राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों पर भी चर्चा हो सकती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news