#पीडब्ल्यूडी विभाग को हुआ 24 करोड़ का नुकसान,अवरुद्ध सड़कों को खोलने का कार्य जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 अगस्त 2023

प्रदेश भर में आई आपदा से जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ और सड़के अवरुद्ध भी हुई जिसके चलते प्रशासन द्वारा लगातार अवरुद्ध सड़कों को खोलने का कार्य जारी है इसी बीच सोलन शहर की अगर बात करें तो इस आपदा में 24 करोड़ का नुकसान पीडब्ल्यूडी विभाग को हुआ है वही सोलन डिवीजन को फंड रिलीफ में 50 लाख की राशि मिली है जिससे कि अवरुद्ध सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि प्रदेश भर में आई आपदा से पीडब्ल्यूडी विभाग को 24 करोड़ का नुकसान हुआ है और जो फंड रिलीफ की राशि मिली है वह 50 लाख है जिसमें कि अभी सिर्फ सड़के खोलने का कार्य ही जारी है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी 10 सड़के बंद है लेकिन आज कुछ सड़कों को खोला जाएगा इसके बाद से 4 से 5 सड़के ही अवरुद्ध रह जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news