
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अगस्त 2023
रविवार को डीसी कार्यालय सोलन में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की विशेष बैठक जिला सोलन के डीसी कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें जिला सोलन के अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें उपायुक्त कार्यालय में शुरू से कार्यरत मनदीप ठाकुर को जिला का अध्यक्ष चुना गया है कार्यक्रम में विशेष रूप से नई पेंशन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि आज कर्मचारी प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह का सहयोग सरकार को कर्मचारियों की ओर से मिलता रहेगा।
वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन मनदीप ने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान करने के लिए वह कार्य करेंगे उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से उनके चुनाव ब्लॉक स्तर से होने शुरू हुए थे जो कि आज संपन्न हुए हैं और उन्हें निर्विरोध आज अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है उन्होंने कहा कि आज तेरह इकाइयों ने इस बैठक में भाग लिया है उन्होंने कहा कि सरकार तक कर्मचारियों से जुड़ी प्रत्येक समस्या पहुंचने का प्रयास करेंगे और उसका निदान करवाने का भी वे कार्य करेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





