झाकड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और महिला मंडल की महिलाओं ने मिल कर चलाया भांग उखाड़ो अभियान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 सितंबर 2023

शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत झाकड़ी थाना क्षेत्र में  पुलिस और महिला मंडल की महिलाओं ने मिल कर  भांग उखाड़ो अभियान चलाया है। ताकि भांग को उखाड़ कर नशेड़ियों को आसानी से नशा न मिले। इस के साथ साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ग्रामीण लोगों  से भी अपील की जा रही है। पुलिस के साथ मिल कर महिलाएं एवं ग्रामीण नशा रूपी जहर का किस तरह खात्मा किया जा सकता है इसको लेकर प्रयास हो रहा है।
महिला मंडल की महिलाओ ने बताया आसपास में भांग हो तो युवा एवं नशेड़ी गलत इस्तेमाल करते हैं । ऐसे में भांग को जड़ से उखाड़ने का प्रयास महिला मंडल और पुलिस ने संयुक्त रूप में चलाया है। आज रतनपर आस पास एवं नेशनल हाईवे के साथ भांग को उखाड़ने का अभियान चलाया है।  महिला मंडल की महिलाओं ने बताया कि युवा नशे की ओर अग्रसर न  हो इस दिशा में संयुक्त अभियान जरूरी है। महिलाएं  गांव गांव जाकर  ग्रामीणों को अपने बच्चो पर नजर  रखने के लिए जागरूक  कर रही है।
सनारसा पंचायत की वार्ड मेंबर गंगा ठाकुर ने बताया पुलिस विभाग के साथ मिलकर भांग उखाड़ने का अभियान चलाया है। वर्तमान में छोटे-छोटे बच्चे भी नशेड़ी होते जा रहे है। ऐसे में महिला मंडल की महिलाओं और पुलिस ने मिल कर अभियान चलाया है। महिलाएं गांव  गांव जाकर लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव  से अवगत करा रही है। उन्हे बताया जा रहा है कि किस तरह से छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे है।
मीणा खन्ना महिला मंडल प्रधान रतनपुर ने बताया आज झाखडी थाना की पुलिस के साथ मिलकर महिला मंडल ने भांग उखाड़ने का काम शुरू किया है। इसके साथ साथ महिला मंडल की महिलाएं गांव गांव जाकर लोगों को समझा रहे  हैं कि किस तरह युवा नशे में संलिप्त हो रहे है। लोगो को बताया जा रहा है की युवा एवं बच्चे कैसे नशे की गिरफ्त में आ रहे है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news