
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 सितंबर 2023
रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने कहा है कि सरकार उनकी पेंशन की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।
वे कई बार सरकार के समक्ष अपनी पेंशन की मांग को लेकर बात कर चुके हैं लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी को बेवकूफ बनाया था। देवीलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने उन्हें बेवकूफ बना कर रखा कर्मचारी अपनी मांग को लेकर बार-बार उनके पास गए लेकिन उनको अनदेखा किया गया लेकिन अब कांग्रेस की सरकार से उन्हें उम्मीद है लेकिन सरकार भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





