नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को लेकर किया जा रहा कार्य 90% तक सफल : दीप हंस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 सितंबर 2023

सोलन शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है और समय-समय पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है वही अतिक्रमण के साथ-साथ चौक बाजार में लगी रेडियो भी स्थिर नहीं रहेगी यह रेहड़िया भी चलती फिरती रहेगी।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम अधिकारी दीप हंस ने बताया कि सोलन शहर से लगातार अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जा रहा है वही चौक बाजार में लगी रेडी-फड़ी भी स्थिर नहीं रहेगी अगर यह रेहड़ी स्थिर रहेगी तो इसका चालान काटा जाएगा वही अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को लेकर किया जा रहा कार्य 90% तक सफल हो चुका है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news