16 नवम्बर से शुरु होगी शिमला-अमृतसर विमान सेवा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

04 नवम्बर 2023

एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रवक्त्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा एवं पर्यटकों को सुगम यात्रा के दृष्टिगत शिमला-अमृतसर विमान सेवा 16 नवम्बर से शुरु की जा रही है। विमान सेवा से हिमाचल एवं पंजाब के दो बड़े शहरों के बीच यातायात में सुगमता प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विमानन कंपनी एलाईंस एयर ने अपना शैड्यूल भी जारी कर दिया है। यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार एवं शनिवार को अपने विमान का संचालन करेगा।

उन्होंने बताया कि यह विमान सेवा शिमला से प्रातः 8 बजकर 10 मिनट पर अपनी उड़ान भरेगा तथा 9 बजकर 10 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगा, वहीं अमृतसर से प्रातः 9 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगा और 10 बजकर 35 मिनट पर शिमला पहुंचेगा। शिमला से अमृतसर का किराया विमान कम्पनी द्वारा 1999 रुपये निर्धारित किया है। अधिक जानकारी के लिए यात्री विमानन कंपनी की अधिकारिक वैबसाईट  www.allianceair.in  या उनके ट्रैवल पार्टनर से सम्पर्क कर सकते हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news