
#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*
8 नवम्बर 2023
शिमला जिला के रामपुर बुशहर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई आज विधिवत संपन्न। रामपुर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चली । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों से 350 छात्र और 450 छात्राएं पहुंची। इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो को इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति एवं परंपरा की जलक भी देखने को मिली।
इस दौरान छात्र एवं छात्राओं ने अपने क्षेत्र की परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाने वाले मनमोहन प्रस्तुतियां पेश कर अपने को प्रदेश में प्रथम स्थान प्रथम आने का प्रयास किया समारोह के समापन अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल ने अपने संबोधन में कहा, ऐसे आयोजन जहां छात्र-छात्राओं को आपसी भाईचारे का संदेश देते है। वहीं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में प्रतिस्पर्धा के लिए भी प्रेरित करती है।
बाइट प्रतियोगिता आयोजन समिति सचिव रतन गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली छात्र-छात्राओं की संस्कृत प्रतियोगिता कराई गई। पांच नवंबर से शुरू हो कर आज 8 नवंबर को सम्पन हुई। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 350 छात्र और 450 छात्राएं प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से पहुंची है।
#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*





