भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग 17 नवंबर को ऊना में : तिलक

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

9 नवम्बर 2023

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग, 17 नवंबर को जिला ऊना कार्यालय में होने जा रहा है, इसके अंतर्गत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाजयुमो के इस प्रशिक्षण वर्ग में 175 कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिसमें प्रदेश, जिला के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। युवा मोर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचने का कार्य करेगा। इसके उपरांत 18 से 25 नवंबर के बीच जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग किए जाएंगे।
हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं प्रशिक्षण दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news