सवालों के कटघरे में आए बिलासपुर के फूड सेफ्टी ऑफिसर।

#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*

22 नवम्बर 2023

त्योहारी सीजन को लेकर फूड सेफ्टी ऑफिसर उत्पादों की जांच करते है। लेकिन इस बार त्योहारी सीजन को लेकर भी बिलासपुर के फूड सेफ्टी ऑफिसर गहरी नींद में सोए रहे बिलासपुर के नम्होल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे अर्की के रहने वालेसीपी शर्मा ने कामधेनु की दुकान से सिरा खरीदा यह सीरा 7 अक्टूबर को खरीदा गया है और इस सिरे के पैकेट पर 5 अक्टूबर की पैकिंग बताई जा रही है। जिसमे कीड़े पड़े हुए थे।

व्यापारियों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की उन्होंने यह सीरा किसी से खरीदा है और वह दूध से बनी चीज भी उन्ही से खरीदते है जिसकी वजह से दूध, मक्खन, घी और मिठाइयां भी सवालों के घेरे में आती है। कामधेनु के अध्यक्ष जीत राम कौशल से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की उत्पादों की जांच की जाएगी। वही जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर बिलासपुर खगेंद्र ने बताया की खबर अभी अभी के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है उत्पादों की जांच की जाएगी और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*

Share the news