छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में सात दिवसीय एन एस एस शिविर का हुआ शुभारम्भ

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

23 नवम्बर 2023

राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में सात दिवसीय एन एस एस शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर गोविन्द ठाकुर सेवानिवृत शारीरिक अध्यापक मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। एन एस एस स्वयंसेवको ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने मुख्यातिथि को टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। माँ सरस्वती के समक्ष दिप्पज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।एन एस एस प्रभारी लीलाशंकर ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया व एन एस एस के महत्व तथा उद्देश्य को स्वयंसेवको में साझा करते हुए सात दिनों का विवरण सबके समक्ष रखा।

उन्होंने बताया कि 22 से 28 नवम्बर तक चलने वाले इस शिविर में 53 छात्र व छात्रा स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी से स्वयंसेवको की दिनचर्या आरम्भ होगी जिसमें गोद लिए गांव पुलहाड़ा,प्राकृतिक स्त्रोत खटनाली ,सिविल अस्पताल कुनिहार व विद्यालय के आसपास साफ सफाई तथा पूरे कुनिहार बाजार में स्वयंसेवियों द्वारा जागरूकता रैली व प्रतिदिन शाम आरती व भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा। उन्होने बताया कि अलग अलग विभागों से स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा सवसेवियों को विभिन्न जानकारियां भी इस शिविर के दौरान प्रदान की जाएगी।इस मौके पर स्वयंसेवियों ने देश भक्ति गीत,कविता व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने सभी स्वयंसेवियों को इस शिविर के लिए बधाई दी। तथा सभी से अनुशासन में रहते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि गोविंद ठाकुर ने स्वयं सेवियों को प्रोत्साहित करते हुए शिविर में आने वाले स्त्रोत व्यक्तियों से उनके विचारों को ग्रहण करने व समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए समाज उत्थान में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए अपनी ओर से 3100 रुपये आयोजको को भेंट किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर,एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,एन एस एस प्रभारी लीला शंकर, उप प्रधान हाटकोट पँचायत रोहित जोशी ,वार्ड सदस्य रक्षा शर्मा,महेंद्र राठौर,दुर्गानन्द शास्त्री,सुधीर गर्ग,कमलेश ,रीता,कविता मिश्रा, सुरजीत कौर,भूपेंद्र कौशिक,राजेश,किरण बाला आदि मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

Share the news