भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत प्रधानो के साथ संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 दिसंबर 2023

भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गुरुवार, पंचायत समिति सभागार विकास खंड सोलन, हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत प्रधानो के साथ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत गुरविंदर कौर भाटिया (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक/वैज्ञानिक-डी) के द्वारा किया गया  भाटिया द्वारा पंचायत स्तर पर मानकों के महत्वता के बारे मे बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई की गई। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न स्तर पर नए प्रयास किया जा रहे हैं पंचायत स्तर पर होने वाले निर्माण एवं खरीद में भारतीय मानको को बढ़ावा देने हेतु पंचायत से संबंधित मानकों की पुस्तिका सभी पंचायत में डाक के माध्यम से भेजी जा चुकी है एवं वर्तमान में विभिन्न संवेदीकरण कार्यशालाओं के माध्यम से पंचायत प्रधानों को जागरूक किया जा रहा है।

भारतीय मानक ब्यूरो के एंड्राइड एप्लीकेशन बीआईएस केयर ऐप के बारे में भी उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय मानको के बारे में जानकारी प्राप्त करके ग्राम प्रधान इनको अपने पंचायत स्तर पर बढ़ावा देने हेतु बीआईएस केयर एप्लीकेशन के माध्यम से वस्तुओं की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करेंगे। गुरविंदर कौर भाटिया (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक/वैज्ञानिक-डी) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ब्यूरो द्वारा किए जा रहे नए प्रयासों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक खंड विकास अधिकारी ने बीआईयस की टीम का धन्यवाद करते हुए हुये आगे भी ऐसे आयोजन करवाते रहने की बात कही।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news