फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमें अरिहतियनंस, चेहरे पर खुशी आंखो में दिखा विदाई का दर्द।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 फरवरी 2024

रंग बिरंगे परिधानों में आए अरिहंत के प्रतिभावान छात्रों का ग्यारहवीं के छात्रों ने किया भव्य स्वागत । अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था । कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और सबके साथ खट्टी मीठी यादों को सांझा किया। मुख्यतिथि के रूप में प्रबंधक समीति के अध्यक्ष अनिल जैन व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी उपस्थित रही।

कार्यक्रम का आगाज दीप ज्योति प्रज्वलन द्वारा हुआ ।आयोजन के दौरान छात्रों ने रैम्प पर कैट वाक, डांस, स्पीच के जादू से सबका मन मोह लिया। मंच पर छात्रो ने रोमांचक खेलों का आनंद लिया। बारहवीं कक्षा के छात्रो को यादगार टाइटलस से नवाजा गया। सोलो साग व सकिट ने खूब वाहवाही बटोरी। छात्रों को संबोधित करते हुए निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि विद्यालय के शैक्षणिक वर्ष छात्रों को भावी जीवन के लिए तैयार करते है ।उन्होंने छात्रों को विद्यालय की प्रथम सी बी एस ई वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभ कामनाएं दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news