
#खबर अभी अभी हरोली ब्यूरो*
11 फरवरी 2024

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक जीवन में प्रो. सिम्मी बैकबोन थीं। प्रो. सिम्मी को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए अकसर देखा जाता था। आकस्मिक निधन से मुकेश अग्निहोत्री और बेटी आस्था पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रो. सिम्मी हरोली की जनता को अपना परिवार मानती थीं और उनके दुख-सुख में हमेशा खड़ी रहती थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान मुकेश अग्निहोत्री जब प्रदेश की राजनीति में पार्टी की जीत को लेकर सक्रिय थे, तो उस वक्त प्रो. सिम्मी और बेटी आस्था ने ही हरोली की जनता से सीधा संपर्क साधे रखा और मुकेश की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई।





