शिमला जिला के रामपुर बुशहर में भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मेलन का किया गया आयोजन

खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो

5 मार्च 2024

शिमला जिला के रामपुर बुशहर में आज भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं बूथ एजेंटो , ग्राम केंद्र अध्यक्षों को आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए टिप्स दिए गए। वक्ताओ ने कहा लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते संगठन को मजबूत  कर आम कार्य तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री की सोच  एवं देश को आगे ले जाने में किए गए प्रयासों से आम जन को अवगत कराना है।
इस दौरान महासू जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अजय श्याम ने बताया कार्यकर्ताओं बताया केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को  दूर दराज तक पहुंचाते हुए उन्हें जागरूक करना है।  देश के प्रधानमंत्री ने उनके गतिशील एवं दूरगामी सोच से आज देश का नाम  दुनिया के मानचित्र पर आगे आया है। देश का मान सम्मान बड़ा है। इस दौरान हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं रामपुर से  पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी कौन नेगी ने भी संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अजय श्याम ने बताया भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में रहकर उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित कर रहा है। आगमी लोकसभा चुनाव को देखते हुए  आज के सम्मेलन में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया । दौरान उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारअल्प मत में आ  चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  लगातार हिमाचल प्रदेश की जनप्रतिनिधि जो लोग चुनकर आए थे उनकी बात ना सुनकर अपने मित्रों की एक लंबी फौज  सत्ता सुख के लिए तैयार की थी। अब लावा फुटकर सामने आया है। हिमाचल के लोगों को ठग कर कांग्रेस सत्ता में आई थी ,उस का सच सामने आ रहा है।

खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो

Share the news