#पार्टियां आरोप प्रत्यारोप करने में व्यस्त, युवा नशे में मस्त।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 मार्च 2024

एक ओर जहां प्रशासन द्वारा लगातार नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है और निरंतर बढ़ रही इस नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए बड़े-बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर युवा नशे की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं वीडियो में युवक नशा करते हुए साफ नजर आ रहे है। अभी यह नशा सिर्फ सिगरेट तक है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे युवा चित्त जैसे नशे करने लगते हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर बैठे हैं जिसका खामियाजा न सिर्फ युवाओं को बल्कि उनकी परिवार जनों को भी भुगतना पड़ता है।

युवाओं को उनके माता-पिता पढ़ने के लिए स्कूलों और कॉलेज में भेजते हैं लेकिन युवा नशे की बुरी आदतों में लगकर नशे के आदी हो जाते हैं इसके बाद वह चिट्टा अफीम जैसे कई प्रकार के नशे करने लगते है। नशे के आदी हो जाने के बाद वह चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवाओं का भविष्य किस ओर जा रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news