
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
6 अप्रैल 2024
आम आदमी पार्टी ने सोलन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि कल, 7 अप्रैल 2024 को आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर में एक सामूहिक उपवास का आयोजन किया जाएगा। इस उपवास का मुख्य उद्देश्य अनैतिक रूप से संविधानिक संस्थानों का दुरुपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। यह उपवास सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।
आजादी के बाद भारत में लोकतंत्र के मूल्यों का महत्व है। इसलिए हमें उन्हें सुरक्षित रखने और अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प करना चाहिए। इस सामूहिक उपवास में भाग लेकर, हम सब इस नागरिकों के अधिकार के लिए लड़ सकते हैं और सत्ता पर काबिज़ लोगों के अनैतिक कार्रवाईयों का विरोध कर सकते हैं। इस अवसर पर राजीव शर्मा , जतीन मुसाफिर, संदीप रघुवंशी, राजीव कुमार नेगी, सुशील पंवर, प्रदीप एंग्रैवर व अन्य साथी उपस्थित रहे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





