
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
6 अप्रैल 2024
हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 से 12 अप्रैल तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।





