योग से दिया जाएगा मतदाता जागरूकता का संदेश- ओम कांत ठाकुर

खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो

6 अप्रैल 2024

सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोजाना कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी मे राजकीय ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी मे एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन 9 अप्रैल को सुबह 8ः30 बजे से 9ः30 बजे तक किया जाएगा।  जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के सीएपीओ अशोक कुमार ठाकुर तथा अधीक्षक पंकज ठाकुर योग क्रियाएं करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है वैसे ही स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का प्रसारण एसडीएम सदर मंडी के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया जाएगा ताकि योग कार्यशाला में लोग घर से भी जुड़ पाएं। वहीं सदर मंडी विधानसभा का  व्हाटसअप चैनल पर भी योग कार्यशाला उपलब्ध होगी। 

खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो

Share the news