
ख़बर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो
05 जून 2024
आज गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।सुमृता ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताया और दिव्यांशी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार प्रकट किए। सभी विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा ली गई। अध्यापिका मीनल ने पर्यावरण के संदर्भ में अपने विचार सांझा किए और साथ ही प्रधानाचार्या डॉक्टर वैशाली बिस्वास ने पर्यावरण सरंक्षण के विषय में कुछेक शब्द कहे। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्री प्राइमरी ब्लॉक ने लीफ प्रिंटिंग , ओकरा पेंटिंग और लीफ पेस्टिंग की तथा कक्षा १ और २ के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया।अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, बोटल पेंटिंग, वृक्षारोपण गतिविधि, चार्ट मेकिंग ऑन वेस्ट मैनेजमेंट और पेपर बैग गतिविधियो में भाग लिया। विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग जी और निदेशिका श्रीमति अदिति गर्ग जी ने पर्यावरण बचाव हेतु संदेश दिया और देश के नागरिकों में जागरूकता पैदा करने हेतु छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।





