
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
24 जून 2024
नई दिल्ली में गत शनिवार को हुुई प्री बजट बैठक में शामिल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष यह मांग उठाई। हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का बजट मांगा है। नई दिल्ली में गत शनिवार को हुुई प्री बजट बैठक में शामिल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष यह मांग उठाई। उद्योग मंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 3,500 करोड़ की सहायता मांगी है
जबकि गत वर्ष हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की क्षतिपूर्ति के लिए 3000 करोड़ रुपये राज्य को देने की मांग की। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्टों के लिए भी पैसा मुहैया करवाने के लिए कहा है। मौजूदा समय में कांगड़ा एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1,370 मीटर है। विस्तारीकरण के बाद इसे बढ़ाकर 3,100 मीटर किया जाना है भूमि अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताओं और निर्माण पर होने वाले खर्च के लिए प्रदेश ने केंद्र से सहयोग मांगा है। वहीं, बीते साल मानसून सीजन में राज्य में भीषण तबाही हुई थी। नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र से आईं टीमों की सिफारिश के बावजूद अभी तक 3,000 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति के तौर पर नहीं मिले, जिसे जारी करने की भी अपील की है।





