#सोलन में पीने को नही पानी और नगर निगम के पाइपों से निकल रहे फ़व्वारे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जुलाई 2024

सोलन शहर में पानी इस समय एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है पानी की किल्लत के चलते लोग पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हो गए हैं वही नगर निगम भी पानी नहीं है का रोना रोती रहती है।

वही सोलन शहर में नगर निगम की लापरवाही का एक नमूना सामने आया है जिसमे पानी नगर निगम के फटी हुई पाइपों से फवारा बन कर सड़को पर बह रहा है।

एक और जहां सोलन शहर वासी पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हो गए हैं।

वही नगर निगम को फटे हुए पाइपों की कोई भी खबर ही नहीं है कि उनके फटे हुए पाइपों के कारण पानी सड़को पर बह रहा है।

Share the news