
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 अक्तूबर 2024
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा बीएससी नर्सिंग पाँचवा सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन की छात्राओं ने अपना परचम लहराया | हर्षिता शर्मा ने प्रदेश भर में पाँचवा स्थान हासिल किया | इससे पहले बीएससी नर्सिंग तथा जीएनएम के जितने भी परीक्षा परिणाम आए हैं उसमें मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहे हैं मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर बधाई दी तथा भविष्य में और अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कामना की
इस उपलक्ष्य पर कॉलेज निर्देशक निमित गुप्ता , अंकित गुप्ता कॉलेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी| कॉलेज अध्यक्ष के अनुसार मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जाता है खेलकूद प्रतियोगिता हो चाहे पढ़ाई हर क्षेत्र में मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं अपनी अलग पहचान बनाती है। कॉलेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने कॉलेज स्टाफ को बधाई दी उनकी कड़ी मेहनत से इतना बेहतरीन परीक्षा परिणाम आया है





