मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में हुआ अमृत वाणी का आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 अक्तूबर 2024

आज मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सोलन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने स्वामी ज्ञानानंदजी तीर्थ, अवंतर भानपुरा पीठ मध्य प्रदेश के शंकराचार्य और उनके अनुयायियों तथा आचार्यों को कॉलेज मे आमंत्रित किया। चंद्र प्रकाश गुप्ता ,कुसुम गुप्ता , अंकित गुप्ता , निमित गुप्ता ने सभी उपस्थित स्वामी और आचार्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने सभी छात्राओं , स्टाफ और उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी अमृत वाणी द्वारा, ज्ञान, भक्ति के प्रवचनों से निहाल किया।

साथ ही शंकराचार्य ने विद्यार्थियों को जीवन में कैसे सफलता प्राप्त हो सके उसके बारे में मार्गदर्शन दिया इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने तथा वहां उपस्थित सभी लोगों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इसका जीवन में कैसे उपयोग किया जाए उसके बारे में समझा अंत में चंद्र प्रकाश गुप्ता ने शंकराचार्य का धन्यवाद किया कि वह अपना कीमती समय निकालकर हमारे कॉलेज में आए और सबको अपना आशीर्वाद दिया।

Share the news