सरदार पटेल विश्वविद्यालय की दूसरी अकादमिक परिषद की हुई बैठक

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

10 अक्तूबर 2024

सरदार पटेल विश्वविद्यालय की दूसरी अकादमिक परिषद की बैठक हुई। यह बैठक शैक्षणिक नीतियों, शिक्षा सम्बन्धी रणनीतिक पहलों और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में प्रस्तावित और पूरक एजेंडे पर चर्चा के लिए बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने की और इसमें अकादमिक परिषद के सदस्यों ने भाग लिया बैठक के अध्यक्ष प्रो.अवस्थी ने कहा कि बहुत से प्रासंगिक शैक्षणिक मुद्दे हैं जिन पर संस्थान और छात्रों के सर्वोत्तम हित में अकादमिक परिषद द्वारा तत्काल विचार करने की आवश्यकता है। प्रो.अवस्थी ने कहा कि अकादमिक परिषद के समक्ष उठाया गया पहला मुद्दा पीजीडीसीए पाठ्यक्रम में क्रेडिट प्रदान करने का था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीजीडीसीए छात्रों को उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि एमसीए एसपीयू मंडी प्रवेश के लिए के न्यूनतम क्रेडिट की आवश्यकताएं हैं।

इसलिए पीजीडीसीए के छात्रों के सर्वोत्तम हित में, दो सेमेस्टर के पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में 47 क्रेडिट देने का निर्णय लिया गया। प्रो.अवस्थी ने आगे बताया कि आजकल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अत्याधुनिक तकनीक है और इसलिए, एसपीयू मंडी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू करने की आवश्यकता है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू करने का निर्णय लिया गया। प्रो.अवस्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ला ने विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा के दौरान हमें विश्वविद्यालय की आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अवगत कराया था और ए.सी. बैठक में स्व-वित्तपोषण मोड पर एकीकृत कानून कार्यक्रम और बैचलर ऑफ एजुकेशन शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

Share the news