लोक निर्माण मंत्री कैंप कार्यालय में सुनेंगे जनसमस्याएं

#खबर अभी अभी ब्यूरो मंडी*

मंडी, 14 अक्टूबर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मंडी पहुंचेंगे और यहां स्थित अपने कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3.30 बजे वे कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share the news