
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
15 अक्तूबर 2024
देशभर में गौ रक्षक दलो ने गाय को बचाने के लिए अभियान छेड़ रखा है लेकिन इस अभियान के चक्कर में अब गाय भैंस और बकरियों के व्यापार करने वालो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ताजा मामला मंडी जिला के बलह में पेश आया जहां पर बीते 3 अक्टूबर की शाम लगभग 8:00 बजे डाबन के रहने वाले व्यापारियों की गाड़ियों को कुछ लोगों द्वारा पुलिस थाना बद्दी के पास रोका गया जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई मारपीट भी स्थानीय लोगों द्वारा ही की गई इसमें जय सिंह निवासी मंडी टांडा और संदीप कुमार निवासी ढाबान को चोटे आई है परेशनी का कोई हल ना होता देख सोमवार को अपनी समस्या को लेकर लबना व्यापारी समुदाय के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मिला।
जहां उन्होंने एक मांग पत्र भी प्रेषित किया है जिसमें इस समुदाय के लोगों ने प्रशासन से उनकी सुरक्षा कुछ कदम उठाने का आग्रह किया मांग पत्र में कहा गया है कि समुदाय के लोग कई पीढियो से गाय, भैंस आदि का व्यापार करते आए हैं जिसमें पशुओं की खरीद फरोक्त और ट्रांसपोर्टेशन की जाती है जिसमें कुछ शरारती तत्व गौ तस्करी का नाम लेकर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं कुछ मामलों में पैसों की मांग भी की जा रही है ऐसे में लोगों ने प्रशासन से मांग की है यदि कोई ऐसी गाड़ी पकड़ी जाती है तो मारपीट ना की जाए पुलिस प्रशासन को बुलाकर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ग्रामीणो के अनुसार वह पंजीकृत डेरी से ले जाते थे लेकिन फिर भी उनके साथ कुछ लोगों ने प्रवक्ता पूरा मारपीट की जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।





