
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
16 अक्तूबर 2024
उपमंडल बंगाणा के खरयालता पंचायत के समाजसेवी और सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। रघुवीर सिंह ने बताया कि वह एक मध्यम वर्ग परिवार से हैं और अपनी मेहनत तथा बुजुर्गों के आशीर्वाद से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि 16 साल पहले मेजर रैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। वह किन्हीं कारणों से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से वंचित रह गए थे। इसके लिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अपने हक की लड़ाई लड़ी और अब 16 साल बाद उस पद पर आसीन हुए, जिसके हकदार थे।रघुवीर सिंह ने अपने दिवंगत माता-पिता और परिवार के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनकी पत्नी उषा देवी का रहा है, जिन्होंने हमेशा उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन मदन लाल, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्रिवेदी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रघुवीर सिंह की सफलता का जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।





